मौसम विभाग ने अगले सप्ताह से उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है।
प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के पास न जाने की अपील की है। आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।